Advertisement

कोसमखुंटा के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन का मिल रहा लाभ

कोसमखुंटा के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन का मिल रहा लाभ

घर-घर तक पहुंचा नल-जल कनेक्शन

गरियाबंद/लोगों के घरों तक पीने के पानी पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाकर पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इससे लोगों को सहुलियत हो रही है। साथ ही घर में ही पानी की सुविधा मिल रही है। जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद जिले में भी नल जल कनेक्शन देने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार मिशन के तहत कार्यो को तेजी से पूर्ण करते हुए लोगों को पानी की सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इसी कड़ी में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोसमखुंटा में 380 घरों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। ग्राम की भौगोलिक स्थिति को देखते हुय जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजना अपनाया गया है। जिसमें एक पुरानी पानी की टंकी एवं एक नवीन पानी टंकी का निर्माण कर लोगों के घरों तक पानी पहंुचाया जा रहा है।

जिससे सारे ग्रामवासियों को घर पर ही स्वच्छ एवं उपयोगी पेयजल प्रतिदिन प्राप्त हो रहा है। ग्रामवासी जो पहले हैण्डपंप और सामुदायिक नल पर निर्भर हुआ करते थे अब अपने घरों में नल पाकर उत्साहित है।

घर तक नल कनेक्शन देने के लिए ग्रामीणजन शासन का आभार भी जता रहे हैं। ग्रामवासी जल संरक्षण पर भी संवेदनशील हैं। गांव में घरों तक नल कनेक्शन पहुंचने की खुशी में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ हर घर जल उत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान ग्राम के जन प्रतिनिधि श्रीमती अनुसुईया ध्रुव, जाकिर भाई, सचिव कोमल साहू एवं ग्रामवासी सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जिला समन्वयक भी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM