Advertisement

कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास की साधारण सभा का हुआ आयोजन

कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास की साधारण सभा का हुआ आयोजन

– रेडक्रास की प्रबंध समिति में दामोदर दास मूंदड़ा चेयरमेन निर्वाचित

– अन्य सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिली

राजनांदगांव // कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रेडक्रास की साधारण सभा का आयोजन किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि रेडक्रास की नियमावली के अनुसार प्रबंध समिति बैठक की प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं सचिव का पद स्थायी रहता है। प्रबंध समिति के गठन के बाद चेयरमेन का चयन समिति सदस्य द्वारा करने के बाद उपाध्यक्ष, सहसचिव का चयन किया जाएगा।

बैठक में दामोदर दास मूंदड़ा को जिला प्रबंध समिति के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस तरह अशोक चौधरी व हलीम बक्श गाज़ी को उपाध्यक्ष एवं श्री सुशील जैन को को सह सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित पदाधिकारियों को कलेक्टर एवं बैठक में उपस्थित सभी ने बधाई दी। प्रबंध समिति में राज्य प्रबंध समिति के लिए पद्मश्री पुखराज बाफना ने नाम प्रस्तावित किया। प्रबंध समिति गठन पश्चात सचिव सह सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन पढ़ा।

उन्होंने बताया कि रेडक्रास में चार संरक्षक सदस्य, 1650 आजीवन सदस्य है। साथ ही रेडक्रास की गतिविधियों के तहत पोषण किट, निक्षय मित्र किट, मरीज कोआर्थिक सहायता, नवरात्रि व्यवस्था एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, जन औषधि केन्द्र संचालन की जानकारी दी।

आय व व्यय समिति के समक्ष रखा, जिसे अनुमोदित किया गया। बैठक में रेडक्रास सोसायटी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में रैन बसेरे संचालन हेतु नगर निगम द्वारा 25000 रूपए व्यय दिया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिसे संचालित करने की स्वीकृति, डोंगरगांव में वृद्धाश्रम को डोंगरगांव में समिति गठन कर संचालित करने की स्वीकृति दी गई। रक्तदान महादान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदाता को रेडक्रास द्वारा प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेसमेंट दिया जाने का अनुमोदित किया गया।

बैठक में बताया गया कि जिले में वृहद स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार कार्यक्रम चलाकर गांव-गांव में वेलिंटियर तैयार कर प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके लिए जिले से दो डॉक्टर राज्य शाखा से प्रशिक्षित होकर आए है, जिनके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जूनियर रेडक्रास, यूथ रेडक्रास के विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिसके लिए शिक्षा विभाग व शासकीय दिग्विजय कॉलेज नोडल कॉलेज को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया। रेडक्रास की आय की चर्चा करते हुए जेठी बाई धर्मशाला की दुकानों से किराया प्राप्त हो रहा है। जिसमे से कुछ दुकानों का बचा किराया जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही रेडक्रास का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में जिला प्रबंधक रेडक्रास सोसायटी श्री प्रदीप शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी, मेडिकल कॉलेज से अविन चौधरी, शासकीय दिग्विजय कॉलेज से सुश्री प्रियंका सिंह व सुश्री वंदना मिश्रा, रेडक्रास सोसायटी सदस्यो में हेमंत तिवारी, सुशील जैन, रईस अहमद शकील, अशोक मोदी, उत्तम जैन, सुशील पसारी, राजेश जैन, अलीम शिद्दकी, पुरूषोत्तम तिवारी, अशोक पांडे, विनेश चोपड़ा, प्रदीप शर्मा, जिला संगठक सह प्रबंधक रेडक्रास सोसायटी फरमासिस खुमेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57