Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार आज जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। सूची का प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम कार्यालय गरियाबंद, छुरा एवं राजिम तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील कार्यालय गरियाबंद, छुरा, राजिम, फिंगेश्वर एवं नगरीय निकाय कार्यालय गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में किया गया है।

आमजन मतदाता सूची में अपना नाम का अवलोकन कर सकते है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची प्रकाशन के पश्चात अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन का अभियान चलेगा। मतदाता सूची में मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे सुधरवा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया निर्धारित की है, जिसके तहत मतदाता सुधार, नाम जुड़वाने या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। तत्पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को किया जाएगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले के पांचों नगरीय निकायों में प्रत्येक में 15 वार्ड है। इस प्रकार जिले के कुल 75 नगरीय निकाय वार्डाे में 75 मतदान केंद्र बनाए गए है। 1 जनवरी 2024 अर्हता तिथि के संदर्भ में प्रारम्भिक प्रकाशन के अनुसार पांचों नगरीय निकायों में कुल 35 हजार 788 मतदाता पंजीकृत है। इनमें 17 हजार 190 पुरुष एवं 18 हजार 595 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची अनुसार नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 8 हजार 14, नगर पंचायत राजिम में 10 हजार 875, नगर पंचायत फिंगेश्वर में 6 हजार 947, नगर पंचायत छुरा में 5 हजार 64 एवं नगर पंचायत कोपरा में 4 हजार 888 मतदाता पंजीकृत है। इस दौरान प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश गोलछा, जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार, श्री बी.के रात्रे सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। तत्पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से इस अभियान में जागरूक होकर भाग लेने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। साथ ही 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दावा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण की अंतिम तिथि 4 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जाबो अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्य किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला स्तर पर नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। जिनके द्वारा जाबो के तहत मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार किए जा रहे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM