Advertisement

राजापड़ाव क्षेत्र की समस्याओं का तत्परता से किया जायेगा निराकरण – कलेक्टर अग्रवाल

राजापड़ाव क्षेत्र की समस्याओं का तत्परता से किया जायेगा निराकरण – कलेक्टर अग्रवाल

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद//मैनुपर विकासखण्ड के ग्राम शोभा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 237 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। शिविर में जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में मौजूद लोगों को भी दी। शिविर में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल सहित जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेजा भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में मौजूद अतिथियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही हितग्राहियों को विभागीय योजना के तहत सामग्री वितरण कर मौके पर ही लाभान्वित किया। शिविर में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक माह दो जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शोभा में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत गांवों में समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था आवश्यकतानुसार की जा रही है। साथ ही स्कूल मरम्मत, सड़क, पुल – पुलियों, विद्युत एवं अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत नल जल कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में सभी विभागों के स्टॉलों में लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही उनका निराकरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को तत्परता एवं गंभीरतापूर्वक ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेजा ने कहा कि शासन के मंशानुसार लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य श्री घनश्याम मरकाम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री पंकज डाहिरे, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 5 बच्चों को अन्नप्राशन एवं करवाया, साथ ही 5 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रश्म के तहत पोषण आहार किट भी प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा 3 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 8 राशनकार्ड, 2 मछली पालक किसानों को मछली जाल, पीएम सम्मान निधि 5 किसानों को दिया गया। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। समस्याओं को सुलझाने अधिकारीगण प्रयास कर रहे है। आवेदनो का यथासंभव मौके पर ही प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क बीपी, शुगर सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रकार की जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क ईलाज प्राप्त करने का भी संदेश दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM