छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Raipur News : खरीदी कार्य में किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी: मंत्री उमेश पटेल

रायपुर : खरीदी कार्य में किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी: मंत्री उमेश पटेल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उर्पाजन केन्द्रों की व्यवस्था, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता के सम्बंध में ली जानकारी

रायपुर, 06 दिसम्बर 2021उच्च शिक्षा एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र गम्हरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों से धान विक्रय करने आएं किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर विधायक जशपुर विनय भगत भी मौजूद थे।

   

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री पटेल ने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों से उर्पाजन केन्द्रों की व्यवस्था, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आर्द्रता मापी यंत्र से धान की नमी का परीक्षण कर धान की गुणवत्ता की जांच एवं वेट मशीन का भी अवलोकन किया। पटेल ने अधिकारियों को मिलर्स द्वारा समय पर धान का उठाव कराने की बात कही। साथ ही केंद्र में क्रय किए हुए धान की उचित तरीके से स्टैकिंग करने एवं धान को नमी से बचाने के लिए कैपकवर से ढक कर रखने के लिए भी निर्देशित किया।

  

   इस दौरान पटेल ने केंद्र में धान विक्रय के लिए आने वाले लोगों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का भी अवलोकन किया। मंत्री पटेल ने अधिकारियों से उपार्जन केंद्र में कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करने एवं लोगो द्वारा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्णा जाधव, सीईओ जिला पंचायत के.एस. मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मोजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!