Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर कौशल पखवाड़ा का किया शुभारंभ

कलेक्टर अग्रवाल ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर कौशल पखवाड़ा का किया शुभारंभ

गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के निर्देशानसुार जिले में कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम पंचायत शोभा से कौशल पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर कौशल पखवाड़ा का शुभारंभ किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर नवीन कुमार भगत, अनुविभागीय अधिकारी पंकज डाहिरे, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्रीमती सृष्टि मिश्रा एवं जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जनपद पंचायत सदस्य श्री घनश्याम मरकाम, श्री मनोज भिमा, ग्राम पंचायत शोभा, कुचेंना, कोकड़ी, गोरेगांव, शुक्लाभाठा के सरपंच उपस्थित रहें। जिले में 25 अक्टूबर तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत जिले के विभिन्न जगहों मंे कौशल शिविर लगाकर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा, साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के माध्यमों के बारे में जानकारी दी जायेगी। आज शोभा में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में कौशल प्रशिक्षण के बारे में 100 से अधिक लोगांे को समझाया गया। युवाओं से ब्यूटी पार्लर, ड्राईविंग, कम्प्यूटर, रिटेल इत्यादि कोर्स के लिए आवेदन फार्म जमा लिया गया। कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्ड गरियाबंद, मैनपुर, फिंगेश्वर, छुरा एवं देवभोग के चयनित ग्राम पंचायत में किया जायेगा, जिसमें बेरोजगार युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि जिले में कौशल पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्डों के दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में 17 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई फिंगेश्वर, 18 को आईटीआई छुरा, 21 को हायर सेकेण्डरी स्कूल कौंदकेरा, 22 को हायर सेकेण्डरी स्कूल लाटापारा (देवभोग) एवं आईटीआई देवभोग, 23 को आमदी, 24 को आईटीआई मैनपुर एवं 25 अक्टूबर को हायर सेकेण्डरी स्कूल मुड़ागांव (छुरा) में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में न्यूनतम कक्षा 5वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। शिविर में 14 से 45 वर्ष आयु के कौशल प्रशिक्षण देने के इच्छुक युवा शामिल होकर काउंसिलिंग फार्म भर सकेंगे। काउंसिलिंग पश्चात पंजीकृत वीटीपी के माध्यम से चयनित हितग्राहियों को डाटा एन्ट्री, आफिस असिस्टेंट, सुरक्षा गार्ड, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, टैक्सी ड्रायवर, ब्युटी पार्लर, टेलर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM