गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पम्पों में स्थित शौचालयों को उपयोग योग्य एवं साफ सुथरा रखने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पम्पों में स्थित शौचालयों को उपयोग योग्य एवं साफ सुथरा रखने के दिये निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गरियाबंद // कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के सभी पेट्रोल पम्पों में जन सुविधा के उपयोग हेतु टायलेट के साफ-सफाई व रख-रखाव सुनिश्चित करने पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया है। उन्होंने पेट्रोल पंपों में शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये है। इस संबंध में जिला खाद्य विभाग की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किये जा चुके है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गरियाबंद जिले में 35 पेट्रोल पम्प संचालित है। सभी पेट्रोल पम्प में टायलेट उपलब्ध है। प्रायः यह देखा गया है कि पेट्रोल पम्पों में स्थापित पब्लिक टायलेट या तो गंदे, अव्यवस्थित, प्रकाश विहीन या फिर ताले लगे हुए पाये जाते है। ऐसे में आने जाने वाले राहगीर एवं ग्राहक मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित रह जाते है।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी पट्रोल पम्पों में स्थित पब्लिक टायलेट साफ सुथरे एवं आम नागरिकों के उपयोग हेतु खुले हुए रहने चाहिए। ऐसा ना होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि पम्प संचालकों को पब्लिक टायलेट के रख-रखाव एवं मूलभूत सुविधा दुरूस्त रखने के लिए सभी संचालकों को लिखित निर्देश जारी कर दिया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!