Advertisement

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में मिले 90 आवेदन

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। जनदर्शन में नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए, जिनमें भूमि, जल आपूर्ति, बिजली, सड़क एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 90 लोगों की समस्याओं को तत्परता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जनदर्शन में ग्राम घोटियादादर के कमार परिवार ने पीएम आवास, बिजली, नल जल कनेक्शन प्रदाय करने, ग्राम कोसमबुड़ा के यशवंत ध्रुव ने किसान पुस्तिका प्रदान करने, ग्राम मुरमुरा के हेमलाल यादव ने कृषि भूमि का पट्टा प्रदाय करने, ग्राम फुलझर के दुजराम ध्रुव ने पशु शेड निर्माण एवं कृषि कार्य हेतु सौर ऊर्जा लगाने, ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के ग्रामीणों ने बिन्द्रानवागढ़ से कारीडोंगरी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण करने आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृति राशि, पीएम आवास, शिक्षक मांग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बंदोबस्त त्रुटि, सपेरा लाइसेंस, आदिवासी छात्रावास में शिक्षक मांग, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। इस अवसर पर जिला सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अरविंद पांडेय, संयुक्त कलेक्टर सर्व श्री नवीन भगत, राकेश गोलछा, सभी जनपद सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57