Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल की तत्परता से दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का मिला लाभ

कलेक्टर अग्रवाल की तत्परता से दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का मिला लाभ

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल की संवेदनशीलता एवं तत्परता से तीन दिव्यांग विवाहित जोड़ो को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ मिल गया है। कलेक्टर ने आज तीनों दम्पत्तियों को 50-50 हजार रूपये की चेक राशि प्रदान किया। साथ ही उन्हें वैवाहिक जीवन खुशहाली के साथ बिताने की शुभकामनाएं भी दी। शासन की योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलने से तीनों विवाहित जोड़ों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल का आभार जताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दरअसल जनपद पंचायत फिगेश्वर अंतर्गत ग्राम कुम्ही निवासी दृष्टि बाधित दिव्यांग विजय कुमार टण्डन की विवाह ज्योति, ग्राम बिजली निवासी श्रवण बाधित दिव्यांग चोवा राम निषाद की विवाह सती निषाद एवं ग्राम हाथबाय निवासी श्रवण बाधित दिव्यांग रूपेश निषाद की विवाह तामिन निषाद से हुई है। तीनों जोड़ों ने समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में प्रोत्साहन राशि के लिए आवदेन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के संज्ञान में आने पर उन्होंने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हितग्राहियों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर तीनों दिव्यांग जोड़ो को प्रोत्साहन राशि जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं तीनों जोड़ो को चेक राशि प्रदान कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57