Advertisement

जिले के 530 गांव हुए कोरोना मुक्त

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा जिले में कोविड-19 का प्रभाव तथा संक्रमण कम होते जा रहा है जिससे मरीजों की रिकवरी दर में तेजी आई है। यही कारण है कि अब गांवों से कोविड के केस ज्यादा नही आ रहे हैं। जिले के 582 गांवों में से 530 गांव अब तक कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली जनपद के 54, सीतापुर जनपद के 42, लखनपुर जनपद के 90, लुण्ड्रा जनपद के 103, उदयपुर जनपद के 84, मैनपाट जनपद के 40 तथा अम्बिकापुर जनपद के 117 गांव कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57