Advertisement

सेजेस गरियाबंद में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सेजेस गरियाबंद में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

गरियाबंद/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर संतोष शर्मा के निर्देश पर आज शासकीय स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गरियाबंद में छात्राओं की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरियाबंद तथा प्रशांत कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद एवं अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से शरदचंद निषाद (विधिक सह परिविक्षा अधिकारी) गोपाल सिंह कवंर (सामाजिक कार्यकर्ता) मिशन शक्ति योजना से कु. मनीषा वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) श्रीमती अंजली नाविक (जेण्डर विशेषज्ञ) तथा चाईल्ड लाईन से कु. सोनाली ध्रुव (केस वर्कर) शामिल हुए। उक्त साक्षरता शिविर में यशवंत वासनीकर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मोटर व्हीकल एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले की जानकारी दिये। प्रशांत कुमार देवांगन ने किशोर न्याय तथा बालकों से संबंधित विधि की जानकारी दी। शरदचंद निषाद विधिक सह परिविक्षा अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्पान्सरशीप योजना, बाल विवाह, नशा मुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा कु. मनीषा वर्मा जिला समन्वयक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा कु. सोनाली ध्रुव (केस वर्कर) द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57