Advertisement

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यशाला संपन्न

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव// कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने कार्यशाला के आयोजन के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। टीकाकरण से नवजात मृत्यु, शिशु मृत्यु में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के संभागीय प्रतिनिधि डॉ. खान एवं उनकी टीम द्वारा नियमित टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाए जाने हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. खान ने नियमित टीकाकरण की सूक्ष्म कार्ययोजना के निर्माण हेतु आवश्यक प्रपत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सभी आवश्यक खुराक संशोधित टीकाकरण सारणी अनुसार नियमित अंतराल में टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तुलावी ने बताया कि जिला मे यूविन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम संपादित की जा रही है। जिसमें सभी बच्चों एवं माताओं की एंट्री कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसके उनके ट्रैकिंग भी हर स्तर पर संभव है।

सेक्टर पर्यवेक्षक ने टीकाकरण स्थल के प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। जिला डाटा प्रबंधक ने टीकाकरण की वर्तमान उपलब्धि के बारे में बताया। कार्यशाला मेें जिला टीकाकरण अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सलाहकार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, बीडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57