Advertisement

राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में शामिल हुए जिले के छात्र

राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में शामिल हुए जिले के छात्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव// भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में आयोजित किया गया। इस शिविर में राजनांदगांव जिले से 16-16 बालक-बालिका छात्रों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी 33 से 900 प्रतिभागी तथा 110 प्रभारी शामिल हुए। पांच दिवसीय इस शिविर में मार्च पास्ट, लोकगीत, लोक नृत्य, निबंध, हस्तकला, रंगोली, पेंटिंग, क्विज, अंताक्षरी, फिजिकल डिस्प्ले, फस्र्ट एण्ड प्रदर्शन, फूड जंक्शन, झांकी, गणेश प्रदर्शनी, बेस्ट जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में राजनांदगांव जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने साहसिक गतिविधियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट, नगपुरा जैन मंदिर, मैत्री बाग का भी भ्रमण किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57