Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल की पहल से श्रीमती केशरी कंवर को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्टर अग्रवाल की पहल से श्रीमती केशरी कंवर को मिली अनुकंपा नियुक्ति

गरियाबंद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने विगत दिवस एक और अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का निराकरण करते हुए छुरा अंतर्गत सारागांव निवासी श्रीमती केशरी कंवर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर श्रीमती कंवर को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती केशरी कंवर को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपराही में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। शासन की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से श्रीमती कंवर एवं उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले चार माह के भीतर 19 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है। कलेक्टर अग्रवाल अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का प्रमुखता से संज्ञान लेकर निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इससे पात्र अभ्यर्थियों को राहत मिल रही है। श्रीमती कंवर ने शासकीय नियुक्ति।मिलने के बाद कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी। श्रीमती कंवर ने बताया कि उनके पति शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। सेवा अवधि के दौरान उनकी निधन हो गई। पति के गुजर जाने के बाद परिवार के सहारे एवं भरण-पोषण की चिंता सताने लगी थी, साथ ही भविष्य भी अंधकार नजर आने लगा था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के भरण पोषण की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब परिवार के विकास की भी चिंता दूर हो गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM