Advertisement

स्वच्छता के प्रति जनसमुदाय को किया गया प्रोत्साहित एवं जागरूक

स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबोड में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया अवलोकन

स्वच्छता त्यौहार की गतिविधि के तहत ग्राम के सभी स्थानों की साफ-सफाई, बॉटल ब्रिक्स, कचरा संग्रहण, दुकानदारों के साथ अनुबंध, यूजर चार्ज, घरेलू स्तर पर गीले कचरे का निपटान, शोकपिट का निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ के बारे में दी गई जानकारी

राजनांदगांव// स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को आयोजित किये जा रहे स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया। व्यवहार परिवर्तन प्रमुख यूनिसेफ के डेनिस, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के श्रीमती लोपामुद्रा, एसबीसी स्पेशलिस्ट श्री अभिषेक सिंह ने स्वच्छता त्यौहार अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों को देखा।

स्वच्छता त्यौहार के तहत स्कूली बच्चों एवं युवोदय वॉलिंटियर्स द्वारा स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डोर टू डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक प्रतिबंध, यूजर चार्ज, ग्रे वॉटर प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए जनसमुदाय को प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता त्यौहार मनाया जा रहा है।

जिसके माध्यम से स्वच्छता के कार्यों को गति मिली है और जनसामान्य में स्वच्छता के लिए जागृति भी आ रही है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला पंचायत राजनांदगांव के जिला समन्वयक छोटेलाल साहू द्वारा जिले में चल रही गतिविधि एवं कार्ययोजना तथा प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग थीम पर किए जा रहे स्वच्छता त्यौहार की गतिविधि जैसे ग्राम के सभी स्थानों की साफ-सफाई, बॉटल ब्रिक्स, कचरा संग्रहण, दुकानदारों के साथ अनुबंध, यूजर चार्ज, घरेलू स्तर पर गीले कचरे का निपटान, शोकपिट का निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जनसामान्य को अवगत कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान श्रीमती निर्मला सिंह, श्रीमती भुवनेश्वरी साहू जनपद सदस्य मदन साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष द्वारा स्वच्छता के आयाम तथा प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार से ग्राम के बदलते परिवेश से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन से जनसमुदाय में अभूतपूर्व व्यवहार परिवर्तन हुआ है, पहले खुले में शौच एवं घरों से निकलने वाले कचरों को गली एवं नालियों में फेंका जाता था। जिससे गांव में अत्यधिक कचरा दिखाई पड़ता था।

परंतु अब गांव-गांव साफ और सुंदर दिखने लगा है। एसबीसी स्पेशलिस्ट यूनिसेफ श्री अभिषेक सिंह द्वारा पर्यावरण स्वच्छता के विषय में संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हम पृथ्वी से जितना लेते हैं, उसे हमें ब्याज सहित वापस करना पड़ेगा तब हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। व्यवहार परिवर्तन प्रमुख यूनिसेफ डेनिस द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिला स्तर पर किए जा रहे समस्त स्वच्छता सम्बंधित कार्यों की प्रशंसा की गई।

उन्होंने बताया कि यूनिसेफ बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम के अंत में सरपंच तुमड़ीबोड़ श्री टीकम पटेल ने स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जनपद सदस्य, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मदन साहू, एसबीसी स्पेशलिस्ट यूनिसेफ अभिषेक सिंह, राज्य सलाहकार यूनिसेफ चंदन कुमार, राज्य सलाहकार यूनिसेफ अभिषेक त्रिपाठी, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव नवीन कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन छोटेलाल साहू, जिला समन्वयक वल्र्ड विजन इंडिया यूनिसेफ बसंत मारकंडे, जिला समन्वयक यूनिसेफ सुश्री दिव्या राजपूत, विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती मेघा कुर्रे, ग्राम पटेल अमरोतन साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी, स्वेच्छाग्राही दीदी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57