Advertisement

समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर छिकारा ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को तैयारी करने के संबंध में आवश्यक दायित्व सौपे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं विद्युत व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को शासन के योजनाओं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती के अवसर पर 29 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7.30 बजे से हाई स्कूल मैदान जांजगीर से कचहरी चौक होते हुए वापस हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक किया जाएगा। एकता दौड़ का आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने एवं एकता दौड़ में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधि, आमजनो से एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने आंगनवाड़ी में सहायिका की भर्ती की जानकारी लेते हुए भर्ती प्रक्रिया में आ रही समस्या का निराकरण करते हुए जल्द भर्ती कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47