Advertisement

कुम्हारों एवं ग्रामीणों द्वारा बिक्री किए जाने वाले दियों पर नहीं होगी कर वसूली

कलेक्टर दीपक अग्रवाल की संवेदनशील पहल कुम्हारों एवं ग्रामीणों द्वारा बिक्री किए जाने वाले दियों पर नहीं होगी कर वसूली!

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर दिए बेचने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं कुम्हारों को प्रोत्साहित करने के लिए संवेदनशील कदम उठाया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा दिए आदि बेचने वाले दुकानों से कर वसूली नहीं करने के आदेश जारी किए है।

इससे कुम्हार एवं स्थानीय ग्रामीणों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा बिना कर चुकाए अपनी सामान बेच पाएंगे। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व हेतु विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि मिट्टी के दीये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावें। नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी प्रकार की कर की वसूली न की जाए। कलेक्टर ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने आमजन को दीये के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57