कलेक्टर अग्रवाल ने कम वाटर लेवल वाले जगहों में भूजल स्तर बढ़ाने कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर अग्रवाल ने कम वाटर लेवल वाले जगहों में भूजल स्तर बढ़ाने कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गरियाबंद/ भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा देवभोग ब्लॉक अंतर्गत किए गए भूजल स्तर सर्वेक्षण के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल को देवभोग ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर लेवल की विस्तृत जानकारी दी। बोर्ड के सदस्य द्वारा विभिन्न जगहों में पानी के स्तर और जल स्रोत की जानकारी दी। कलेक्टर अग्रवाल ने नक्शा सहित सर्वेक्षण रिपोर्ट देखने के उपरांत वाटर लेवल रिचार्ज के लिए क्या किया जा सकता है, और कौन सी स्ट्रक्चर बनाई जा सकती है, इस संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कुछ जगह में फ्लोराइड की मौजूदगी की भी जानकारी ली। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के सदस्यों ने जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट की जानकारी देकर ग्राउंडवाटर स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने जल स्रोत को बढ़ाने के लिए जरूरी कार्यवाहियां करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही सतही जल संरक्षण के लिए जल जागरुकता अभियान भी चलाने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने फिंगेश्वर अंतर्गत सुरसाबांधा में भी पानी की समस्या से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए वहां भी आवश्यक भूजल सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के तहत राष्ट्रीय जल भृत नक्शा अध्ययन के संबंध में भू जल प्रबंधन, दोहन, संरक्षण, भूवैज्ञानिक परिदृश्य, कृषि, पेयजल एवं लोक स्वास्थ्य के संबंध में टीम गठित की गई है। नक्शा अध्ययन पश्चात रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ श्री लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस के बर्मन सहित आरईएस, कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।