Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लगाई दौड़

जगदलपुर // भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित रन फॉर यूनिटी में उत्साह एवं उल्लास के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाडियों और गणमान्य नागरिकों ने दौड़ लगाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मंगलवार को जगदलपुर के हृदय स्थल मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर संजय मार्केट, हाता ग्राउंड-गोल बाजार चैक होते हुए पुनः मां दन्तेश्वरी परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47