उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आर्थिक सहायता

कलेक्टर ने रविन्द्र के इलाज के लिए सौंपा चेक,रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आर्थिक सहायता राशि जारी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

उत्तर बस्तर कांकेर // रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम आंखीहर्रा निवासी श्रीमती अनिता कावड़े को उनके पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि आवेदिका श्रीमती कावड़े ने कलेक्टर के समक्ष अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदिका ने बताया कि पुत्र रविन्द्र के बाएं पैर की हड्डी टूट गयी है, जिस पर रॉड लगना है तथा अभी उसे शासकीय कोमलदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि इनके पिता का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह दूसरों से उधार लेकर इलाज करा रही है, जिसके चलते उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदाय करने अनुरोध किया था। इस पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए रविन्द्र के बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक को आर्थिक सहायता राशि जारी करने निर्देशित किया था।

स्वीकृति पश्चात दस हजार रूपये की राशि जारी कर कलेक्टर ने चेक आवेदिका श्रीमती अनिता कावड़े की ननद सुश्री रामेश्वरी कावड़े को सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री सतीश लाटिया और राजा देवनानी भी मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!