मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन ,नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा विलोपन का कार्य 28 नवंबर तक

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा विलोपन का कार्य 28 नवंबर तक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

उत्तर बस्तर कांकेर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 79-अन्तागढ़ (अजजा), 80- भानुप्रतापपुर (अजजा), 81-कांकेर (अजजा) अर्न्तगत सभी मतदान केन्द्रों में आज 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पात्र मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी अथवा मतदान केन्द्र में उपस्थित अभिहित अधिकारी के पास 28 नवंबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार करने तथा नाम विलोपन हेतु निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों की निराकरण पश्चात् 06 जनवरी 2025 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।