राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन अंतर्गत कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन अंतर्गत कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

उत्तर बस्तर कांकेर/रबी मौसम में जिले में तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए तिलहनी फसलों के उन्नत उत्पादन तकनीक विषय पर कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन अंतर्गत कृषि अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू द्वारा जिले में तिलहनी फसल उत्पादन की संभावनाएं एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए तिलहनी फसलों के आर्थिक लाभ एवं विभिन्न संसाधनों की लागत पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कोमरा द्वारा तिलहनी फसलों के उत्पादन हेतु शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न नॉर्म्स की जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात् कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा जिले में ली जाने वाली तिलहनी फसल सरसों, अलसी एवं रामतिल के उत्पादन तकनीक, जल मांग, रोग एवं निदान, कीट नियंत्रण पर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के 40 कृषि अधिकारीगण मौजूद थे।