Advertisement

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल और सभी तैयारी समय से करे सुनिश्चित – कलेक्टर अग्रवाल

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल और सभी तैयारी समय से करे सुनिश्चित – कलेक्टर अग्रवाल

गरियाबंद/ साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आगामी 5 नवंबर को गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव में विभिन्न विभागों को विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टॉल के लिए तैयारी शुरू करने और राज्योत्सव की संपूर्ण तैयारी समय से पूर्व सुनिश्चित करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी 14 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए जा रहे रकबा सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने और नए किसानों का पंजीयन एवं पूर्व में पंजीकृत किसानों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड का कार्य निर्धारित समय तक शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अरविन्द पाण्डेय सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने योजनाओं का सेचुरेशन पूर्ण करने के लिए विभिन्न गांवांे मंे शिविर लगाने की तैयारियों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने योजनाओं का लाभ दिलाने जरूरी सर्वे कार्य पूर्ण कर शिविर की तैयारियां करने के निर्देश दिये। साथ ही ऑनलाईन एण्ट्री करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण, पीएम किसान, आवारा मवेशी रोकथाम की जानकारी लेकर कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, निर्माण के कार्यो को भी गंभीरतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57