Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दिलाई शपथ

कलेक्टर अग्रवाल ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दिलाई शपथ

गरियाबंद/ भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्साह एवं उल्लास के साथ बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिकों ने दौड़ लगाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे तथा राष्ट्रीय एकता दिवस अमर रहे के उद्घोष के साथ रन फॉर यूनिटी प्रारंभ की गई। रन फॉर यूनिटी गांधी मैदान से प्रारंभ होकर गरियाबंद के हृदय स्थल तिरंगा चौक से होते हुए इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देश के आजादी की लड़ाई में भाग लिया। उन्होंने देश के 565 रियासतों का विलीनीकरण किया तथा एकीकृत भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए तथा देश के विकास के लिए अपना योगदान दिया। आज का यह अवसर पर उन्हें स्मरण करने तथा उनके विचारों का अनुकरण करने का दिन है।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने कहा कि दीपावली के दृष्टिगत दो दिन पहले राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का आग्रह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल इरादे में दृढ़ थे, देश के सभी रियासतों को एकीकृत कर भारत निर्माण का कार्य उन्होंने किया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, सांख्यिकी विभाग के ओपी देशमुख, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता बीएस पैकरा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, जनपद सीईओ अमजद जाफरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों, कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57