Advertisement

जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 56 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति आदेश जारी

जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 56 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति आदेश जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 56 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पंडरीपानी कमारपारा, कोड़ोहरदी-1, कोड़ोहरदी-2 एवं दसपुर पुलियापारा, कोटरीछापर, विजय नगर, कुचेना एवं दादरपारा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र पीपरछेड़ी, बोईरगांव, घोटियापारा, सुखरीडबरी, बादिमार, लिमडीह, भैंसादादर एवं खासरपानी पीपलाकन्हार, धोबनीडीह, थूहापानी, कामर, छिन्दौलाडीह, नागाबुड़ा कछारपारा, नागाबुड़ा चट्टानपारा, दर्रीपारा नवापारा, दर्रीपारा रावनभाठा, रावनडिग्गी कमारपारा, पेण्ड्रा, नवागांव, सेम्हरा, आमदी ‘द’ कमारपारा हसौदा, हाथबाय कमारपारा, हाथबाय तरीपारा, जोबपारा, कुकरार-2 ओड़ कमारपारा हथौड़ाडीह, नगरार, जंगल धवलपुर नवापारा, जरण्डीह,आमापारा जरण्डीह बस्तीपारा, बोड़ापाला, लादाबाहरा, भैसामुड़ा, महेन्द्रगढ़, बागडबरा, दहिबाहरा, कामेपार, कसाबाय- 2, सनडबरी, मरदाकला कमार पारा, बेगरपाला आवासपारा, बेगरपाला सड़कपारा, पण्डरीपानी में नियुक्ति की गई है। श्री पाण्डेय ने बताया कि इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जायेगा। आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद में मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यभार ग्रहण करने हेतु उपस्थिति देने के निर्देश दिये गए है। निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में द्वितीय वरियता को प्राथमिकता दिया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57