Advertisement

मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन दावा – आपत्ति 28 नवम्बर तक

मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन दावा – आपत्ति 28 नवम्बर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध करने तथा पात्र एवं युवा मतदाताओं (आयु वर्ग 18-19 के युवा नागरिकों) के पंजीयन के लिए अर्हता तिथि 01.01.2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को जिला गरियाबंद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम के 274 मतदान केन्द्रों तथा 55 – बिन्द्रानवागढ़ के 300 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया हैं । उक्त कार्यक्रम के तहत 28 नवम्बर 2024 (गुरूवार) तक मतदान केन्द्रों में दावा – आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। इस दौरान मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे जिनके पास आवेदन जमा किये जा सकते हैं। साथ ही 09 नवम्बर 2024 (शनिवार), 10 नवम्बर 2024 (रविवार) एवं 16 नवम्बर 2024 (शनिवार) 17 नवम्बर 2024 (रविवार) को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन भी किया जावेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है। कि ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो तथा जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में शामिल न हो पाया हो, वे सभी संबंधित मतदान केन्द्र में फार्म – 6 जमा कर मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के वेब साईट पर सीधे ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता हैं।
सभी मतदाताओं से यह अपील की जाती हैं कि वे इस दौरान मतदाता सूची में अपना नाम देखें। यदि उसमें कोई सुधार करवाना हो तो फार्म – 8 भरकर संशोधन करवाएं। मतदाता सूची की शुद्धता हेतु मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी भी अभिहित अधिकारी को देवें तथा फार्म – 7 भरकर मतदाता सूची से विलोपन करवायें। समस्त नागरिकों से अपील है कि वे स्वयं पहल करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर एक अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग देवे।
–00–

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47