Advertisement

पढ़ना-लिखना अभियान- संचालित होगी मोहल्ला साक्षरता क्लास

रायपुर , 2 जुलाई 2021प्रदेश में पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए मोहल्ला साक्षरता क्लास का संचालन किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक श्री डी.राहुल वेेंकट ने सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण को जुलाई माह में मोहल्ला साक्षरता क्लास प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मोहल्ला साक्षरता क्लास का शुभारंभ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पंचायतीराज प्रतिनिधियों कराया जाए।
मोहल्ला साक्षरता क्लास प्रारंभ करने से पूर्व तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता अनुसार स्त्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों का उन्मुखिकरण एवं नए स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण करा लिए जाएं। मोहल्ला साक्षरता क्लास का चिन्हांकन एवं कक्षावार प्रभारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका, मार्गदर्शिका, जिले से क्रय की गई पाठ्य सामग्री की क्लास में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सीजी यू-ट्यूव चैनल एवं सीजी पीएलए एप्प में उपलब्ध सामग्री का उपयोग इन कक्षाओं में सुनिश्चित किया जाए। नवाचारी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर उसका प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही कक्षाओं में रोशनी एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इन कक्षाओं में प्रतिदिन शिक्षार्थियों की उपस्थिति तथा पढ़ाए जाने वाले पाठ का निर्धारण कर जिला, विकासखण्ड, संकुल स्तर के अधिकारियों की सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं के संचालन में कोविड नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57