Advertisement

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर// रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज से होम वोटिंग 5 नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उप निर्वाचन के लिए 4 अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा 5 नवंबर से 7 नवंबर 2024 तक चलेगी। इस अवसर पर रिटर्निंग आॅफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47