कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जनदर्शन में मिले 26 आवेदन

जनदर्शन में लफंदी के नरेन्द्र साहू को मिला श्रवण यंत्र

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने ग्राम लफंदी के श्रवण बाधित नरेन्द्र साहू को श्रवण यंत्र प्रदान किया। ग्राम लफंदी निवासी श्रवण बाधित नरेन्द्र साहू को सुनने, बोलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नरेन्द्र साहू ने आज आयोजित जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें समाज कल्याण विभाग के तहत सहायक उपकरण प्रदाय योजना अन्तर्गत श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। नरेन्द्र साहू श्रवण यंत्र मिलने से अच्छी तरह से सुन पायेगा। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कलेक्टर अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 26 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम परतेवा के नोखेराम साहू ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, ग्राम कुरूद के कोमल सिंह ध्रुव ने भवन निर्माण की राशि दिलाने, राजिम की कु. भावना ने उच्च शिक्षा के लिए सहायता अनुदान राशि प्रदाय करने, ग्राम लफंदी के भरत लाल साहू ने पेंशन राशि दिलाने, ग्राम अरण्ड के संतोष ध्रुव ने ऋण पुस्तिका प्रदान करने, ग्राम सेम्हरा के सुन्दरलाल साहू ने पैतृक जमीन को ऑनलाईन कराने, ग्राम कौंदकेरा के देवकल्याण ने कास्त कब्जा के अनुसार अभिलेख दुरूस्त करने आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।