Advertisement

प्रधानपाठक पदोन्नति काउंसलिंग प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार आयोजित हुई – जिला शिक्षा अधिकारी

प्रधानपाठक पदोन्नति काउंसलिंग प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार आयोजित हुई – जिला शिक्षा अधिकारी

गरियाबंद/ जिला गरियाबन्द अंतर्गत परिभ्रमण में रखे गये सहायक शिक्षक एल.बी. को प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत किया है। 6 नवम्बर 2024 को विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक गरियाबन्द में दोपहर 03 बजे कॉउसंलिंग आयोजित की गई। जिलें में कुल 24 शिक्षकों का ओपन कॉउसंलिंग किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके सारस्वत ने बताया कि पूरी कॉउसंलिंग प्रक्रिया संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के आदेश निर्देश के अनुसार किया गया है। दो शिक्षको द्वारा बिना शासन के नियम निर्देशो, शासन की प्रक्रियाओं का ज्ञान न होने के कारण विभाग की छबि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी प्रकिया में काउंसलिंग समिति में शामिल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबन्द के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, सहा. सांखिकी अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, स्थापना शाखा की उपस्थिति में किया गया। तद्नुसार नियुक्ति आदेश पदांकित शाला हेतु संबंधित प्रधानपाठकों को जारी किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग में सभी 24 शिक्षक उपस्थित रहें। विकासखंड मैनपुर अंतर्गत 20 शिक्षकों के पदोन्नति हेतु कुल 26 शालाओं को कॉउंसलिंग हेतु प्रदर्शित किया था। जिसमें शिक्षक विहिन 02, एवं 24 एकल शिक्षकीय शाला सम्मिलित किये गये थे। जिसमें कुल 18 शिक्षको द्वारा ओपन कॉउसलिंग में पदस्थापना किये जाने हेतु सहमति प्रदान किया गया। 02 शिक्षकों द्वारा पदस्थापना हेतु शाला चयन में असहमति प्रदान किया गया ।
विकासखंड गरियाबन्द के कुल 03 शिक्षकों का पदोन्नति हेतु 06 शालाओं को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें 04 शाला शिक्षक विहिन एवं 02 एकल शिक्षकीय शालाओं को सम्मिलित किया गया था। जिसमें प्राथमिकता कम में 02 शिक्षकों द्वारा पदस्थापना हेतु सहमति प्रदान किया गया एवं 01 शिक्षक द्वारा पदस्थापना हेतु शाला चयन में असहमति प्रदान किया । विकासखंड देवभोग अंतर्गत 01 शिक्षक के पदोन्नति हेतु कुल 02 एकल शिक्षकीय / शिक्षक विहिन शालाओं को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें संबधित शिक्षक द्वारा पदस्थापना स्थल चयन में असहमति प्रदान किया गया । उपरोक्त कॉउंसलिंग प्रकिया लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन छ.ग. के पत्र कमॉक / पदोन्नति/2022/262/नवा रायपुर, दिनाँक 07.02.2022 में जारी मार्गदर्शी निर्देश कंडिका क्रमांक 01 के अनुसार पदांकन शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाने कंडिका क्रमांक 02 यथा संभव सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक पदांकन हेतु अगर विकासखंड में पद रिक्त हो तो उसी विकासखंड में अगर विकासखंड में पद रिक्त ना हो तो जिले के समीपस्थ विकासखंड में पदस्थ किया जाने के निर्देश दिए गए है। उपरोक्त आदेश निर्देश के पालनार्थ सभी शिक्षकों को संबधित विकासखंड के शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में ही पदस्थ किये जाने हेतु कॉउसंलिंग आयोजित किया गया था। विकासखंड मैनपुर के शिक्षको द्वारा किसी प्रकार की कॉउंसलिंग के विरूद्ध में आपत्ति नही की गयी। किन्तु देवभोग विकासखंड में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. द्वारा अपना गृह विकासखंड फिगेंश्वर में पदस्थ हेतु मॉग किया जा रहा था। जो कि संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र क्रमांक 262 के कंडिका 01 एवं 02 के विपरीत होने के कारण उनके गृह विकासखंड के शाला में पदांकन हेतु आबंटित नही किया जा सका।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57