Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने कुचेंगा पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर अग्रवाल ने कुचेंगा पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल आज विकासखंड मैनपुर के ग्राम कुचेंगा पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर छोटे बच्चों के पढ़ने, खेलने और खाने की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने स्नेहभाव से बच्चों से उनका नाम पुछा और आंगनबाड़ी में खाने और पढ़ने के लिए उपलब्ध चीजों के बारे में जानकारी ली।

बच्चों ने भी बड़ी ही मासूमियत और चहकते हुए कलेक्टर को अपना नाम बताया, साथ ही प्रतिदिन उपलब्ध भोजन की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पूरक पोषण आहारों के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ली। उन्होंने बच्चों, गर्भवती – शिशुवती महिलाओं तथा कुपोषण स्तर की जानकारी लेकर नियमित पौष्टिक आहार का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यकर्ता को दिए। इसी प्रकार कलेक्टर अग्रवाल ने कुचेंगा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने गांव के सभी लोगों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की जानकारी लेकर छूटे हुए सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उसका स्वास्थ्य पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय होकर काम करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। साथ ही ओपीडी के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों का ईलाज करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम मैनपुर श्री पंकज डाहिरे, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57