Advertisement

संभागीय उडनदस्ता रायपुर एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त राजिम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

संभागीय उडनदस्ता रायपुर एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त राजिम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

54 हजार रूपये कीमत की 270 लीटर हाथ भटठी शराब जप्त

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के तथा जिला आबकारी अधिकारी आर. एस. राठौर के मार्गदर्शन में संभागीय उडनदस्ता रायपुर एवं वृत्त राजिम जिला गरियाबंद के संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम बरेठीकोना नदी किनारे अवैध हाथ भटठी संबंधी कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान संभागीय उडनदस्ता टीम द्वारा एक लावारिस प्रकरण मात्रा 165 लीटर हाथ भटठी शराब जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 33 हजार रूपये तथा वृत्त राजिम टीम द्वारा एक लावारिस प्रकरण मात्रा 105 लीटर हाथ भटठी शराब अनुमानित बाजार मूल्य 21 हजार रूपये पकड़ा गया है। उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी का पता नही चलने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत लावारिस प्रकरण कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही में संभागीय उडनदस्ता टीम में श्री विशेश्वर साव आबकारी उपनिरीक्षक, श्री महेश साहू, आबकारी आरक्षक एवं वृत्त राजिम टीम में कन्हैयालाल कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक, रविन्द्र कुमार चौधरी, आबकारी आरक्षक एवं महिला नगर सैनिक श्रीमती कामिनी सोनी का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM