Advertisement

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में

प्रतियोगिता में 30 राज्य से 796 खिलाड़ी भाग लेंगे

प्रतियोगिता में हैंडबॉल खेल आयोजित होंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महासमुंद के मिनी स्टेडियम में 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक आयोजित होगा। प्रतियोगिता में 30 राज्यों से कुल 796 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में हैण्डबॉल खेल शामिल किए गए है। जिसमें 14 वर्ष के 404 बालक एवं 392 बालिका भाग लेंगे। साथ ही 30 राज्यों से 127 कोच व मैनेजर तथा जिले के 125 अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष आयोजन समिति श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण पर है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत को संगठन सचिव एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री सतीश नायर एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 25 नवंबर को प्रातः 12ः00 बजे मिनी स्टेडियम में होगा। जबकि समापन कार्यक्रम 29 नवंबर को होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, यातायात व्यवस्था, पेयजल, भोजन, आवास, अनुशासन एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बालकों के रूकने के लिए 5 संस्थाओं में तथा बालिकाओं के लिए 2 संस्थाओं में आवास की व्यवस्था की गई है। वही आवास स्थल से क्रीड़ागन तक लाने ले जाने तथा बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 8 परिवहन की व्यवस्था की गई है। ज्यूरी मेंबर प्रतिदिन सायंकाल आयोजन की समीक्षा करेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57