Advertisement

झारखंड में झामुमो ने भाजपा को मात देकर फिर से जीत दर्ज की

झारखंड में झामुमो ने भाजपा को मात देकर फिर से जीत दर्ज की

रांची// झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार को लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर भाजपा नीत एनडीए को करारी शिकस्त दी।

2019 के चुनावों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर विजयी हुआ था।

झामुमो ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राजद ने क्रमश: 16 और चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की। भाकपा (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूसरी ओर, एनडीए को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा, जिसमें भाजपा ने 21 सीटें जीतीं, जबकि उसके तीन सहयोगियों – आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू ने एक-एक सीट जीती।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो अब धन शोधन मामले में जमानत पर बाहर हैं, ने अपनी सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं और भाजपा नीत केंद्र द्वारा उनके खिलाफ कथित साजिश को उजागर करने वाले अभियान का नेतृत्व किया, जबकि भगवा पार्टी ने उनके प्रशासन के “भ्रष्टाचार” और “बांग्लादेश से घुसपैठ” पर ध्यान केंद्रित करते हुए आक्रामक रूप से प्रचार किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47