Advertisement

अन्य राज्यों में भाजपा को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया

अन्य राज्यों में भाजपा को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र की प्रचंड जीत और यूपी उपचुनाव की जीत ने तय किया मोदी जी का जादू चरम पर:विष्णु देव साय

महाराष्ट्र चुनावों की जीत ने भारत को संदेश दिया हम सब एक है:विष्णु देव साय

महाराष्ट्र चुनावों और यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा जिस तरह की शानदार विजय हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता ने मोदीजी की जनहितकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दुष्प्रचार करने, झूठ फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा। फिर भी वहां कांग्रेस और उसके गठबंधन का सफाया हो जाना यह दिखाता है कि जनता समझदार है, उसे अब झूठ और फरेब से बहलाया नहीं जा सकता।

यूपी की जनता ने भी बड़ा संदेश देकर बताया है कि वह मोदी जी और योगी जी के प्रति ,उनके कार्यों के प्रति अपार श्रद्धा रखते है।लोकसभा चुनावों में जनता को भ्रमित कर जो सफलता कांग्रेस और सपा ने हासिल की थी इस बार उनका झूठ नहीं चला। यूपी की जनता ने भाजपा की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाई है।अगर पूरे परिणामों की बात करें, तो भाजपा के लिए जनादेश काफी उत्साहजनक है। मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47