Advertisement

रायपुर दक्षिण में प्रचंड जीत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई!

रायपुर दक्षिण में प्रचंड जीत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई!

जनता के विश्वास की जीत, रायपुर दक्षिण में भाजपा का परचम:सांसद बृजमोहन

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से 46,167 मतों के भारी अंतर से प्रचंड विजय प्राप्त करने पर सुनील सोनी को हार्दिक बधाई दी है।

अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक विजय को रायपुर दक्षिण की जनता के भाजपा की विचारधारा, विकास और जनसेवा में अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, *”यह जीत रायपुर दक्षिण की जनता की आकांक्षाओं और सपनों की जीत है। जनता ने लगातार 9वीं बार कमल को खिलाकर यह साबित कर दिया है कि उनका भरोसा केवल भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर है।”

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण हमेशा से उनका घर रहा है और वहां की जनता उनके दिल में बसती है। अग्रवाल ने 35 वर्षों के विश्वास को बनाए रखने के लिए और एक बार पुनः भाजपा को जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हूं। जब तक जीवन है, तब तक मैं जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने यह भी कहा कि यह विजय केवल मतों की नहीं, बल्कि जनता और भाजपा के बीच के उस गहरे रिश्ते की जीत है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर आधारित है। रायपुर दक्षिण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह विकास और सुशासन की राह पर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस जीत के बाद अब क्षेत्र की जनता को दो विधायक मिल गए हैं आधिकारिक रूप में सुनील सोनी और दूसरे वो स्वयं, दोनों मिलकर रायपुर दक्षिण को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देंगे और हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायेंगे।

अग्रवाल ने सुनील सोनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह विजय जनता के साथ उनके स्नेह, संवाद और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सोनी अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने भाजपा की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि, पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के बिना इस जीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज की इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47