Advertisement

नई शिक्षा नीति के तहत जीव विज्ञान व्याख्याताओं को दिया गया प्रशिक्षण

नई शिक्षा नीति के तहत जीव विज्ञान व्याख्याताओं को दिया गया प्रशिक्षण

ब्लेंडेड मोड में पहली बार दिया जा रहा है सेवा कालीन प्रशिक्षण

नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों की पदोन्नति, क्रमोन्नति में 50 घंटे का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद / जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्रही, प्रशिक्षण प्रभारी अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों के सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जीव विज्ञान विषय के समन्वयक दुर्गा सिन्हा के निर्देशन में जिले के जीव विज्ञान व्याख्याताओं की चार दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग तथा तीन दिन का ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ऑफलाइन प्रशिक्षण 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के चयनित व्याख्याता सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सुबोध कुमार तिवारी तथा विकास यादव ने प्रशिक्षण के विभिन्न मॉड्यूल के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को बताया। नई शिक्षा नीति 2020 छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लागू किया गया है, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी डाइट में जीव विज्ञान की समन्वयक दुर्गा सिन्हा ने दिया। शिक्षा में सतत् विकास के लक्ष्य ,गुणवत्ता शिक्षा, शिक्षा में शिक्षको का विकास, एवं अन्य मॉड्यूल पर प्रशिक्षिण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में अतिथि व्याख्यान के लिए माता करमा शासकीय महाविद्यालय की डॉ श्वेतलाना नागल ने फोल्ड स्कोप के विषय में एक्टिविटी आधारित जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 30 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी व्याख्याताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र आगे चलकर उनकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नति में उपयोगी होगा। इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन में डाइट के सीनियर फैकल्टी के. सिंग, श्रीमती उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, श्रीमती सुमन दीवान, श्रीमती तिलोत्मा प्रधान, संतोष साहू, किरण कन्नौजे, ईश्वर चंद्राकर झरना साहू, सुश्री गरिमा सिंह राजपूत ,श्रीमती मीना साहू, अजय, उदित, हीरामन का अमूल्य योगदान रहा। उक्त जानकारी विषय समन्वयक श्रीमती दुर्गा सिन्हा ने दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47