Advertisement

अयोध्या धाम दर्शन हेतु महासमुंद जिले से 158 तीर्थयात्रियों का जत्था 25 नवंबर को होगा रवाना

अयोध्या धाम दर्शन हेतु महासमुंद जिले से 158 तीर्थयात्रियों का जत्था 25 नवंबर को होगा रवाना

महासमुंद/ राज्य सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले से चयनित 158 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना होगा। यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और नागरिकों को भगवान श्रीराम के पवित्र धाम अयोध्या के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

जिला नोडल अधिकारी के अनुसार, चयनित तीर्थयात्रियों में 88 ग्रामीण क्षेत्रों और 65 नगरीय निकायों से हैं। इनके साथ 5 एस्कॉट अधिकारी भी यात्रा का हिस्सा होंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी समझने का अवसर देगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चयनित यात्रियों का यह समूह 25 नवंबर 2024 को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने यात्रा की सफलतापूर्वक योजना और संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें यात्रा के दौरान उनकी स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की उचित व्यवस्था शामिल है।

विदित हो कि श्री रामलला दर्शन योजना राज्य सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देकर नागरिकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है। यह यात्रा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47