Advertisement

जिले में धान खरीदी में आई तेजी, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था देख खुश हुए किसान, प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार

जिले में धान खरीदी में आई तेजी, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था देख खुश हुए किसान, प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और माइक्रो एटीएम की सुविधा किसानों के लिए लाभकारी – किसान सुरेन्द्र

अम्बिकापुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान खरीदी की शुरुआत 14 नवम्बर से हो चुकी है। जिले में सहकारी समितियों में धान उपार्जन जारी है,धान खरीदी के तीसरे सप्ताह ख़रीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों की संख्या बढ़ गई है। किसान उत्साहपूर्वक उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों का जायजा लेकर कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखी जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरीदी केंद्रों की व्यवस्था देख खुश हुए किसान, प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार-
धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र मेंड्राकला पहुंचे भिट्ठीकला के किसान सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे आज अपना 90 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केन्द्र पहुंचे हैं, और यहां खरीदी की व्यवस्था देख संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि शासन का 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदी करने का फैसला हम किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। वहीं उन्होंने उपार्जन केंन्द्र में माइक्रोएटीएम की सुविधा के संबंध में कहा कि शासन द्वारा माइक्रोएटीएम की सुविधा शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। उपार्जन केंद्र में बताया गया है कि माइक्रो एटीएम के जरिए धान खरीदी के समय आवश्यकता पड़ने पर किसान 10 हजार तक निकाल सकते हैं, यह किसानों के लिए बहुत सुविधाजनक व्यवस्था है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को इन सभी सुविधाओं के लिए बेहद आभार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47