जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरों पर : अब तक 4.89 लाख क्विंटल धान की खरीदी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरों पर : अब तक 4.89 लाख क्विंटल धान की खरीदी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। 22 नवंबर तक 177 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 10,395 किसानों से 48965.12 टन धान खरीदा गया, जिसमें 118 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर तक जिले में कुल 4 लाख 89 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 4 लाख 63 हजार 632 क्विंटल मोटा धान, 11.60 क्विंटल पतला धान और 26 हजार 7 क्विंटल सरना धान शामिल हैं।
महासमुंद विकासखंड के 38 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 86 हजार 571 क्विंटल धान की खरीदी हुई, बागबाहरा विकासखंड के 31 केंद्रों पर एक लाख 43 हजार 599 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पिथौरा विकासखंड के 44 केंद्रों में 81 हजार 785 क्विंटल धान उपार्जित हुआ है। बसना विकासखंड के 36 केंद्रों में 57 हजार 51 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है और सरायपाली विकासखंड के 33 केंद्रों के माध्यम से एक लाख 20 हजार 643 क्विंटल धान खरीदा गया है। इस वर्ष, जिले में धान की खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सहायता मिल रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पंजीकृत किसानों से तय समय सीमा में धान की खरीद पूरी हो। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस बार की खरीदी प्रक्रिया में किसानों का विशेष उत्साह देखा जा रहा है।