Advertisement

अडानी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप के बीच तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, 100 करोड़ का डोनेशन ठुकराया

अडानी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप के बीच तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, 100 करोड़ का डोनेशन ठुकराया

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के मौजूदा विवाद की वजह से यह फैसला लिया गया है। डोनेशन लेने से राज्य सरकार और मेरी खुद की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

हैदराबाद। अडानी समूह पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर देश में सियासत गर्म है। विपक्षी दलों ने आज संसद के दोनों सदन में इसपर चर्च की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी बीच अब तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अडानी ग्रुप से मिलने वाले सौ करोड़ रूपए डोनेशन को ठुकरा दिया है।

अडानी समूह की ओर से यह डोनेशन यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के लिए तेलंगाना सरकार को दिया जा रहा था। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के मौजूदा विवाद की वजह से फैसला लिया गया है। डोनेशन लेने से राज्य सरकार और मेरी खुद की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रेड्डी ने बताया की ओर से रविवार को ही अडाणी ग्रुप को एक चिट्ठी भेज दी गई है। उसमें अडाणी ग्रुप से यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर न करने का अनुरोध किया गया है। कई कंपनियों ने यूनिवर्सिटी को फंड दिया है, लेकिन तेलंगाना सरकार ने अब-तक किसी भी ग्रुप से अपने खाते में एक भी रुपया नहीं लिया है।

बता दें कि भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। घुस कांड मामले में नाम सामने आने के बाद पहले केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ सारे डील्स रद्द कर दिए थे। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अडानी समूह को झटका दिया है। बांग्लादेश ने अडानी ग्रुप के साथ हुई डील्स के जांच के निर्देश दिए हैं। इधर, देश में तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57