Advertisement

जिले में अब तक 33 प्रकरण दर्ज कर 2372 क्विंटल से अधिक अवैध धान किया गया जब्त

जिले में अब तक 33 प्रकरण दर्ज कर 2372 क्विंटल से अधिक अवैध धान किया गया जब्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में अवैध धान भण्डारण और परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता विभाग और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों का उड़नदस्ता दज गठन किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि 14 नवम्बर से अब तक दल द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए 33 प्रकरण दल कर कुल 2372 क्विंटल और 80 किलोग्राम अवैध धान जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज ब्लॉक स्तरी उड़नदस्ता दल द्वारा मेहर प्रोव्हीजन स्टोर ग्राम मुजगहन, हेमबाई किराना स्टोर खरतुली एवं बॉबी किराना स्टोर छाती के प्रतिष्ठान में जांच किया गया। जांच में मेहर प्रोव्हीजन स्टोर ग्राम मुजगहन में 75 कट्टा (30 क्विंटल), हेमबाई किराना स्टोर मुजगहन में 20 कट्टा (8 क्विंटल) तथा बॉबी किराना स्टोर ग्राम छाती में 32 कट्टा (12.80 क्विंटल) अवैध धान का भंडारण पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 127 कट्टा (50.80 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। बताया गया है कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान में से अब तक 2184.80 मीट्रिक टन धान का भण्डारण संग्रहण केन्द्र भोयना में किया गया है तथा शेष धान का भण्डारण कार्य जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57