Advertisement

प्राक्चयन परीक्षा 01 दिसम्बर को रायपुर में

प्राक्चयन परीक्षा 01 दिसम्बर को रायपुर में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु पात्र अभ्यर्थियों की प्राक्चयन परीक्षा आगामी 01 दिसम्बर, दिन रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि रोल नंबर 20240001 से 20240350 तक परीक्षा केन्द्र प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, पहाड़ी चौक, तिलक नगर, गुढ़ियारी, रोल नंबर 20240351 से 20240700 तक लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में, रोल नंबर 20240701 से 20241100 तक प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू उरकुरा मार्ग, रायपुर, रोल नंबर 20241101 से 20241450 तक छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, हीरापुर, टाटीबंध रायपुर और रोल नंबर 20241451 से 20241600 तक विवेकानंद विद्यापीठ, कोटा-गुढ़ियारी रोड रायपुर तथा रोल नंबर 20241601 से 20241650 तक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, आजाद हॉस्टल के सामने, पुराना आयुक्त, कार्यालय, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर रायपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय प्रश्न पत्र (एप्टिट्यूड टेस्ट सीएसईटी) हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम को शामिल कर तैयार किए गए एक प्रश्नपत्र के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने धमतरी जिले से सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों से कहा कि वे विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in से परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर की जानकारी के साथ फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57