Advertisement

कुल 438 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 29 नवम्बर को

कुल 438 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 29 नवम्बर को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी// जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा कुल 438 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 29 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा फायरमेन, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, होम केयर टेकर, फील्ड सुपरवाईजर, मेडिकल ऑफिसर, फिजियोथेरेपी, डेंटिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, कॉर्पोरेट मैनेजर इत्यादि पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग और डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी आदि शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57