Advertisement

आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नगरी विकासखण्ड के ग्राम बेलरगांव की कुमारी यामिनी एवं काजल की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से हो गई। इसके मद्देनजर दोनों बच्चियों की माता श्रीमती महेश्वरी को आरबीसी 6-4 के तहत प्रत्येक मृतका चार-चार लाख रूपये, कुल आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम बेलरगांव की ही कुमारी सेविका कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती दिनेश्वरी कोर्राम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ग्राम गढ़डोंगरी के शिवकुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी बहन श्रीमती निर्मला बाई और ग्राम पालगांव के सुकदेव मण्डावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनिति बाई मण्डावी को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57