Advertisement

युवा उत्सव 2024-25 विकासखण्ड स्तर पर 3 से 6 दिसम्बर और जिला स्तर पर 13 दिसम्बर को होंगी प्रतियोगिताएं

पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / प्रदेश के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड और जिला स्तर पर किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 3 से 6 दिसम्बर तक और जिला स्तर पर 13 दिसम्बर को युवा उत्सव के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव पंजीयन की तिथि 30 नवम्बर तक है। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन फॉर्म के साथ दो फोटो, जाति, निवास, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करेंगे। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का पंजीयन संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा खेल एवं युवा कल्याण, कार्यालय रूद्री में करा सकते हैं। साथ ही उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी ’’माई भारत युवा पोर्टल’’ में अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे।
गौरतलब है कि युवा उत्सव 15 से 29 वर्ष तक की आयु वर्ग में आयोजित होगा। इसमें सांस्कृतिक के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्कील के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, फोटोग्राफी के तहत मोबाईल फोटोग्राफी (केवल जिला स्तर पर) और अन्य के तहत रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) आदि विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को आयोजन प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी उप संचालक, पंचायत और सहायक आयोजन प्रभारी क्रीड़ा प्रभारी श्री थॉमस पॉल को नियुक्त किया गया है। बता दें किं 3 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी, 4 दिसम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद, 5 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंण्मुंडी, मगरलोड और 6 दिसम्बर को श्रृंगीऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57