Advertisement

ऋण वसूली शिविर 6 से 26 दिसम्बर तक

ऋण वसूली शिविर 6 से 26 दिसम्बर तक

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

धमतरी/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने एवं अंत्योदय स्वरोजगार योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों से स्वरोजगार हेतु ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए आगामी 6 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जिले के विकासखण्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि 6 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नगरी विकासखण्ड में कृषि उपज मंडी के सामने स्थित अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी, 11 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक धमतरी विकासखण्ड के कलेक्टोरेट, प्रथम तल कक्ष क्रमांक-48 स्थित जिला अंत्यावसायी धमतरी, 20 दिसम्बर को दोपहर 12 से तीन बजे तक मगरलोड के जनपद पंचायत भवन मगरलोड और 26 दिसम्बर को दोपहर 12 से तीन बजे तक कुरूद विकासखण्ड के जनपद पंचायत भवन कुरूद में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यपालन अधिकारी ने उक्त शिविरों में ऋणी हितग्राहियों को ऋण की किस्त राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने एवं दाण्डिक ब्याज से बचने के लिए ऋण की सम्पूर्ण बकाया राशि समय पर अदा करने की अपील की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05