Advertisement

कृषि संगणना द्वितीय एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

कृषि संगणना द्वितीय एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर 28 नवम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख दीपचंद भारती द्वारा कृषि संगणना संदर्भ वर्ष 2021-22 के क्रियान्वयन हेतु द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, राजस्व निरीक्षक एवं भुईयां ऑपरेटर उपस्थित रहे। इसके साथ तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संबंधित तहसीलों के लिए चयनित प्रगणकों (पटवारियों) एवं पर्यवेक्षक (राजस्व निरीक्षक) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्री जी.आर.मरकाम ने बताया कि कृषि संगणना देश के कृषि सांख्यिकी के संग्रह की व्यापक प्रणाली का हिस्सा है। देश में कृषि क्षेत्र की संरचना के बारे में मात्रात्मक जानकारी के संग्रह और व्युत्पत्ती के लिए बड़े पैमाने पर सांख्यिकीय कार्य किया जाता है। इसके माध्यम से देश में कृषि प्रचालन जोतों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर बुनियादी डाटा जैसे जोतों की संख्या, क्षेत्रफल, भूमि उपयोग, स्वत्वाधिकार, सिंचित तथा असिंचित क्षेत्रफल, आदान सर्वेक्षण, कृषि मशीनरी, कृषि औजार, उर्वरकों, बीज, कृषि लोन, वर्गवार, लिंगवार जोतधारकों की आर्थिक स्थिति, शैक्षणिक, मृदा परीक्षण, कृषि के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले नवीन तकनीकी का उपयोग, जैविक कृषि की जानकारी, खेती और सिंचाई की गहनता इत्यादि की जानकारी एकत्रित की जाती है। इससे नवीन कृषि विकास कार्यक्रमों के निर्माण और उनकी प्रगति की मूल्यांकन की जाती है। देश में पहली बार कृषि संगणना ऑनलाईन एन्ड्रॉईड एप/वेब पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57