Advertisement

जिले के 9396 निर्माण श्रमिकों को किया गया विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

जिले के 9396 निर्माण श्रमिकों को किया गया विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के 9 हजार 396 हितग्राहियों को कुल 3 करोड़ 87 लाख 68 हजार 5 सौ रूपये से लाभान्वित किया गया। यह राशि हितग्राही के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 96 हितग्राहियों को 19 लाख 20 हजार रूपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजनान्तर्गत 8501 हितग्राहियों को एक करोड़ 61 लाख 22 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 28 हितग्राहियों को 2 लाख 45 हजार 500 रूपये और मुख्यमंत्री सियान सहायता योजनान्तर्गत 17 हितग्राहियों को तीन लाख 40 हजार रूपये एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 646 हितग्राहियों को एक करोड़ 29 लाख 20 हजार रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 4 हितग्राहियों को चार लाख रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक, कॉपी के लिए सहायता राशि योजनान्तर्गत 102 हितग्राहियों को 66 लाख 21 हजार रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजनान्तर्गत 2 हितग्राहियों को दो लाख रूपये से लाभान्वित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि श्रम विभाग के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 60 तरह के प्रवर्गों -रेजा कुली, राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर, टाईल्स मजदूर, सड़क निर्माण में लगे मजदूर आदि का पंजीयन किया जाता है, जिनके लिए पंजीयन पश्चात कुल 26 प्रकार की योजनाएं संचालित हैं। इसमें प्रमुख रूप से दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी बाबू शिक्षा प्रोत्साहन योजना, विशेष शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना संचालित है। श्रम पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए विकासखण्ड धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी में जनपद पंचायत में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र में जाकर योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन कराएं एवं यदि कोई अवैधानिक राशि की मांग करता है या विभाग का नाम लेकर अवैध राशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने/तहसीलदार कार्यालय अथवा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर स्थित श्रम पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47