Advertisement

लाईवलीहुड कालेज में दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कालेज में दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जिले में पंचायतों द्वारा चिन्हित पात्र युवाओं को नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत बहु कौशल प्रशिक्षण हेतु ’’जल वितरण संचालक कोर्स’’ में प्रशिक्षण के लिए लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के पंचायतों द्वारा चिन्हित पात्र युवाओं से आवेदन आगामी 5 दिसम्बर तक आमंत्रित किया गया है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंचायतों के चिन्हित दसवीं पास युवक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।
इसी तरह राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फील्ड टेक्निशियन कम्प्यूटिंग एंड पेरीफेरल्स (कम्प्यूटर हार्डवेयर) कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 साल तक की आयु वर्ग के बारहवीं पास इच्छुकों से आगामी 10 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57